आईएफडब्लूजे ने मुख्यमंत्री से मीडिया पर हमले के दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई की मांग किया

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 20 दिसम्बर। लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में कल (19/12/2019) हुई हिंसा में पत्रकारों पर हुए हमले, ओबी वैन जलाये जाने समेत कई पत्रकारों के कैमरे, आईडी, ट्राईपोड व कवरेज से सम्बंधित उपकरण एवं चोटिल होने का इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई०एफ०डब्लू०जे०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० के विक्रम राव, प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी व लखनऊ मंडल/जिला अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने लखनऊ में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हुए हमले का पुरजोर तरीके से विरोध किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों को खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए दंड दिया जाये और पत्रकार साथियों को हुए नुकसान की भरपाई एवं मुआवज़े देने की मांग किया है |


       श्री राव ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के प्रदर्शन को कतई मंजूर नहीं किया जाएगा | उन्होंने कहा की प्रदर्शन के दौरान मीडिया पर हुआ हमला इस बात का प्रमाण है कि यह महज़ प्रदर्शन नहीं बल्कि लोकतंत्र को कलंक्रित करने का दंगाइयों का इरादा है | आईएफडब्लूजे इस तरह के मीडिया पर हुए हमले का पुरजोर तरीके से विरोध प्रकट करता है |


        इसके साथ ही निंदा प्रस्ताव में यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा की मीडिया पर हमला इस बात का प्रमाण है की लखनऊ और उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के विरोध की आड़ में प्रदर्शनकारियों ने दंगाइयों की शक्ल ले ली | श्री सिद्दीकी ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हुए नुक्सान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द ऐलान करने और दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाई करने की मांग की है | लखनऊ मंडल/जिला अध्यक्ष एवं सचिव मान्यता समिति शिव शरण सिंह ने कहा की यह हमला महज़ मीडिया पर हमला नहीं बल्कि लखनऊ की गंगा जामुनी तहजीब को नष्ट करने और आपसी भाई-चारे को खंडित करने का प्रयास है | - विश्वदेव राव, महामंत्री (लखनऊ मंडल)