20 दिसम्बर से आदि महोत्सव प्रदर्शनी आयोजित होगी

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी विपिनखण्ड गोमतीनगर लखनऊ में 20 दिसम्बर, 2019 से 30 दिसम्बर, 2019 तक आदि महोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
      यह जानकारी भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ मर्यादित के प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्णा ने एक पत्र में दी है। उन्होंने बताया कि ट्राइफेड (ड्राइण्स इंडिया) भारत सरकार की संस्था है जो जन जातीय कार्य मंत्रालय के अधीनस्थ है तथा भारत देश के सभी राज्यों में कार्यरत हैं। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के विकास हेतु एवं उनके उत्थान से संबंधित कार्य करना है।- सतीश चन्द्र भारती