वरिष्ठतम समाजवादी अनवार अहमद अब नहीं रहे
 

 

 

 

बेव वार्ता/अजय कुमार वर्मा

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

     अनवार अहमद 97 वर्ष के थे। आज 04ः35 बजे सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से वे बीमार थे।  

     अनवार अहमद चैधरी चरण सिंह जी के निकट सहयोगी थे। वे एक बार सांसद, एक बार एम.एल.सी. तथा राज्य मंत्रिमण्डल में मंत्री भी रहे। 

      अखिलेश यादव ने कहा कि अनवार अहमद राजनीति में अपनी सिद्धांतप्रियता तथा कर्मठता के लिए जाने जाते थे। गरीब, किसान, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की समस्याओं को वे पुरजोर तरीके से उठाते थे। जनता में वे बहुत लोकप्रिय थे। समाजवादी पार्टी से वे इसके स्थापनाकाल से जुड़े थे और अंत तक वे निष्ठापूर्वक समाजवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार करते रहे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का लगा ।