सोशल मीडिया सेल के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र की डीजीपी की घोषणा
अजय कुमार वर्मा 

    लखनऊ। पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस अधीक्षक जीआरपी आगरा के सोशल मीडिया सेल द्वारा ट्वीट पर त्वरित कार्यवाही के संबंध में पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।

    ज्ञात हो की दिनांक 19-04-2019 को नवयुग एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति अपनी पत्नी व 11 वर्षीय पुत्री के साथ नई दिल्ली से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान चलती ट्रैन में सहयात्री द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गयी। लड़की के पिता द्वारा ट्वीट कर मदद मांगी गयी। ट्विटर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सोशल मीडिया सेल जीआरपी आगरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करायी गयी। जिसके परिणाम स्वरूप थाना जीआरपी आगरा कैण्ट द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।    

   ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को 'पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह' प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।