सभी बड़े छोटे चौकीदार मिलकर चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें इन्हें वोट मिलने वाले नहीं ...... मायावती
अजय कुमार वर्मा 

उरई। बुंदेलखण्ड के उरई में गठबंधन की चुनावी जनसभा हुई जिसमें बड़ी तादाद में लोग बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यह विश्वास हो चला है कि गठबंधन के प्रत्याशी अजय सिंह को भारी जीत और भाजपा को करारी हार मिलेगी।

        बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु0 मायावती जी ने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पलायन कांग्रेस सरकार में हुआ है। कांग्रेस कहती है कि वह गरीबी दूर करेगी। सत्ता में लम्बे समय तक रहने के दौर में भी उसने गरीबों, कमजोर वर्ग को कुछ दिया होता तो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी बनाने की जरूरत ही नहीं होती। इस बार गंगा मइया भी इनसे नाराज है। उनको इस बार आशीर्वाद मिलने वाला नहीं है। सभी बड़े छोटे चैकीदार मिलकर चाहे जितनी नाटकबाजी कर लें इन्हें वोट मिलने वाले नहीं है। 

        कु0 मायावती जी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने को पिछड़े वर्ग का बताते हैं वे कागजी पिछड़े हैं असली पिछड़े नहीं है। वे फर्जी बैकवर्ड है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है। वह झूठे वादे कर रही है। हम गरीबों को सरकारी और निजी क्षेत्र में स्थाई नौकरी देंगे। पीछे अब सिर्फ भाजपा है आगे गठबंधन चल रहा है। उन्होंने सभी से बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह किया।