राजनाथ सिंह कल झांसी, हमीरपुर, जालौन व रायबरेली में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे
लखनऊ 19 अप्रैल 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल झांसी, हमीरपुर, जालौन व रायबरेली लोकसभा क्षेत्रां में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। सिंह सुबह 11ः30 बजे मेला ग्राण्ड मऊरानीपुर, झांसी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की विशाल जनसभा को सम्बोधित करेगें। सिंह दोपहर 12ः55 बजे भरूआ सुमेरपुर, हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगें। इसके बाद सिंह दोपहर 02ः10 बजे ठक्कर बापा इण्टर कालेज, कालपी, जालौन में भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप वर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगें जबकि दोपहर 3ः35 बजे रामलीला मैदान, गौरा वि.स. ऊंचाहार, रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।