नगदी व 09 लाख के जेवरात के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ- दिनांक 24/25.04.2019 को थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शंकर चैराहे के पास से चोरी के अभियुक्त सुनील कुमार निगम को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 09 लाख रू0 कीमत के जेवरात, 82 हजार 780 रू0 नगद आदि बरामद हुआ।  

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने मालिक के घर से जेवरात व रूपये चोरी कर लिये गये थे, जिसके सम्बन्ध में जनपद के थाना गोमती नगर पर मु0अ0सं0 411/2019 धारा 381/427 भादंवि पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।