महागठबंधन को तोड़ने की शाजिश कर रही भाजपा, जानबूझ कर भ्रम फैला रही है बीजेपी
 

 

 

 

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 15 अप्रैल। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि महागठबंधन के प्रति जनता के भारी रूझान को देखकर भारतीय जनता पार्टी भयभीत और डर गयी है और गठबंधन में मतभेद पैदा करने के लिए तरह तरह के हथकण्डे अपना रही है। उन्होंने कहा कि पिछली 7 अप्रैल को देवबंद में हुयी महागठबंधन की रैली की एतिहासिक सफलता और रैली में बसपा और सपा द्वारा रालोद नेताओं को सबसे अधिक सम्मान दिया जाना तथा  चौ0 अजित सिंह जी को देवबंद रैली में अन्तिम वक्ता का सम्मान दिये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुयी है और भाजपा के आई0टी0 प्रकोष्ठ के माध्यम से मीडिया/सोषल मीडिया में यह भ्रामक प्रचार प्रसार कर रही है कि देवबंद रैली में  चौ0 अजित सिंह को जूते उतारने को कहा गया। 

प्रवक्ता ने आज कुछ समाचार पत्रों/मीडियां में आयी खबरों को निराधार, असत्य एवं भ्रामक बताते हुये कहा कि उक्त रैली में  चौ0 अजित सिंह जी से जूते उतारने को किसी ने नहीं कहा जबकि समाचार पत्रों और इलेक्ट्रानिक मीडिया में जो दृष्य उपलब्ध है उनसे यह स्पष्ट है कि सभी रैलियो में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जूते पहने हुये हैं। दरअसल भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की मजबूती से डरी और सहमी हुयी है और गठबंधन को कमजोर करने के लिए असफल प्रयास लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद तीनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सही समझ हासिल की है और भाजपा के हर कुचक्र का जवाब देने में सक्षम है तथा किसान विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए मजबूती से लगे हैं दरअसल इसी से भयभीत होकर भाजपा अपने आई0टी0 सेल के सहारे देष की अर्थव्यवस्था और किसानों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण मुददों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जूतों की राजनीति पर उतर आयी है।