एक साल में 60 लाख घट गई स्मृति ईरानी की आय
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से अपना नामांकन पत्र भर दिया है। स्मृति ईरानी के हलफनामे के मुताबिक उनकी आय एक साल के भीतर करीब साठ लाख रुपए घट गई है. हलफनामे में आय के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक 2016-17 में स्मृति ईरानी की आय एक करोड़ 6 लाख 44 हजार 612 थी जो कि 2017-18 में घटकर 46 लाख 59 हजार 714 रह गई।

हालांकि पिछले पांच सालों के दौरान स्मृति की आय सिर्फ 2016-17 में काफी तेजी से बढ़ी थी अन्यथा 2015-16 में उनकी आय करीब 35 लाख थी. उससे पहले 2014-15 में 31 और 2013-14 करीब 25 लाख थी। इसके अलावा स्मृति ने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं दर्ज है। साथ ही स्मृति ने यह भी जानकारी दी है कि उनके पास करीब 3 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।