चोरी के 3 दर्जन दोपहिए वाहन के साथ 06 वाहन चोर गिरफ्तार
गाजियाबाद 09 अप्रैल 2019। थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मेन रोड पुश्ता खजूरी पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछतांछ पर 02 अन्य वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी के कुल 32 दो पहिया वाहन, 04 तमंचा 315 बोर, 04 जीवित कारतूस आदि बरामद हुए। 

    पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका वाहन चोरी करने का एक संगठित गिरोह है, जो जनपद के आसपास से वाहनों की चोरी कर, उनकी नम्बर प्लेट बदलकर, फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर वाहनों को बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूर्व में कई वाहन चोरी की घटनायें कारित करना स्वीकार किया। इस सम्बन्ध मंे थाना लोनी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।