भाजपा ने जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया

अजय कुमार वर्मा
जौनपुर। लखनऊ 13 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जौनपुर में जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ किया। नवरात्र के पर्व पर मंत्रोच्चारण के साथ जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र राजनीतिक क्षेत्र में पारदर्शिता एवं जबावदेही है।
विद्यासागर ने कहा कि भाजपा का एक-एक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जबावदेह बने इसके लिए पार्टी ने जनसंपर्क कार्यालयों के द्वारा जनता से सीधे संवाद की व्यवस्था की है। ताकि जनता के बीच रहकर, जनता के दुख-दर्द एवं आवश्यकताओं को जानकर उनके तत्काल उपाय एवं शासन एवं प्रशासन के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी जनता द्वारा फीडबैक लेकर संगठन और सरकार को अवगत करा सके ताकि इसके आधार पर सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को और भी प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचा सके। अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण और अन्त्योदय लक्ष्य पर चलते हुए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ जनसेवा के कर्मपथ पर जबावदेही के साथ आगे बढ़ रहा है।