अखिलेश ने पीजीआई जाकर घायलों का हालचाल जाना

बेव वार्ता/अजय कुमार वर्मा
इटावा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक दुर्घटना पर दुःख जताते हुए घायलों की उचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उन्होंने घायल विदेशी पर्यटक के भी स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
अखिलेश यादव ने आज इटावा में सैफई पीजीआई जाकर घायलों का हालचाल जाना और डाक्टरों को उनकी उचित चिकित्सा व्यवस्था के बारे में बात की। बाद में मीडिया से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। समाजवादी सरकार ने हाईवे पुलिसिंग की व्यवस्था की थी, जो भाजपा सरकार की उपेक्षा की शिकार हो गई। अस्पतालों को भी बर्बाद कर दिया गया है।