२० हज़ार का इनामी तमंचे सहित गिरफ्तार 
 

 

रायबरेली। थाना ऊॅचाहार पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर उसरैना तिराहे पर घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 02 पुरस्कार घोषित अपराधी मनीराम मिश्रा, धमेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए।     

    उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध थाना ऊॅचाहार पर मु0अ0सं0 184/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत है, जिसमें दोनो अभियुक्त वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 20-20 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना ऊॅचाहार पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।