11 को भाजपा अध्यछ देवरिया में विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को संबोधित करेंगे
अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 10 अप्रैल 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 11 अप्रैल को देवरिया, सलेमपुर, लालगंज व जौनपुर लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कालेज मैदान, देवरिया में विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय दोपहर 12 बजे बीआरडी इंटर कालेज, भाटपार रानी, देवरिया में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री रवीन्द्र कुशवाहा के समर्थन में विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय दोपहर 1.30 बजे जनता इंटर कालेज अम्बारी, फूलपुर, आजमगढ़ में लालगंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम सोनकर के समर्थन में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डा0 पाण्डेय दोपहर 03 बजे बोधापुर, सीकरारा, जौनपुर में विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।