रुला गए उमाशंकर सोनी, शोक ग्रसित हुआ राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अमित वर्मा

लखनऊ। लखनऊ में स्वर्णकार समाज को विगत सप्ताह कई गहरे सदमे झेलने पड़े है। अभी इन लोगो के बिछुरने के दर्द से उबरे भी नहीं थे की राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सोनी जी भी हम सबको बेसहारा छोड़ कर चले गए। इस समय उनका परिवार बहुत ही दुःखद स्थिति में है। 

     प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सोनी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि लाल वर्मा ने अपने शोक सन्देश में गहरा दुःख व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की क्षमता दे। उन्होंने कहा की उमाशंकर सोनी के रूप में अपना एक सरल, उत्तम, कर्मठ साथी खो दिया।

 


  राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समाज व संगठन को उनसे बहुत आशाएं थीं, उनको अपने बीच न पाकर बहुत अधूरा अधूरा लगता है, जैसे हमने बहुत कुछ खो दिया जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका सदा मुस्कराते रहना बड़ी से बड़ी समस्या को हल्का कर देती थी। अब यह मुस्कराहट हमसे छीन ली गयी। 

 


   प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड्वो० जुगल किशोर रस्तोगी ने कहा हमें यह विस्वास ही नहीं होता कि इतने जल्दी वह काल ग्रसित हो जायेंगे, अभी तो हमने उनके साथ सफर शुरू ही किया था।  


     प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा ने कहा वह हमारे केवल प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं थे, बड़े भाई के रूप में हमेशा उन्होंने हम लोगों कि हौसलाफजाई की है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। अब तो शब्द भी ख़त्म हो गए कुछ कहने के लिए। उनका जाना समाज व संगठन को कमज़ोर कर गया, जिसकी भरपाई आसान नहीं है। यह कोरोना का संकटकाल चल रहा है फिर भी संस्था व समाज अपने प्रदेश अध्यक्ष जी के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुख - दुःख में हमेशा साथ है। 

      प्रदेश सचिव राम आधार सोनी ने अश्रुपूर्ण विदाई देते हुए कहा कि उमाशंकर सोनी जैसा इंसान जल्दी देखने को नहीं मिलता है। वह प्रदेश अध्यक्ष कम बड़े भाई, संरक्षक, चिंतक ज्यादा थे। बड़ी से बड़ी बात को भी मुस्करा कर छोटा कर देते थे। उनके साथ बिताया अधिक से अधिक समय भी कम लगता था। जब भी लखनऊ जाता था तो उनके साथ बिताये गए समय का अहसास ही नहीं होता था, काफी कुछ सीखने को मिलता था।        

         राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि लाल वर्मा ने समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि इस समय कोई भी सदस्य घर से बाहर अनावश्यक  ना निकले। सभी मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। गरम पानी का सेवन करे। ऐ0सी0 में ना रहे। 

         संस्था के अन्य संरक्षक एवं पदाधिकारीगण श्याम सुन्दर वर्मा (अध्यक्ष नगर पालिका, संत कबीर नगर), कैलाश सिंह विकास, सूरज वर्मा, यस के सिंह, सुशील वर्मा, प्रमोद वर्मा, संजय वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, डॉ आर बी सोनी, विनोद कुमार सोनी, मिश्री लाल, अमित सोनी, अजय वर्मा, ओम सोनी, विजय सोनी, अजय सोनी, राकेश रस्तोगी, बैजनाथ शाह, सुशील कुमार सोनी, नरेश सोनी, नारायण वर्मा, संजय सोनी, गौरव वर्मा, एड्वो० अरविन्द तिलहरी, एड्वो० शिवनाथ तिलहरी, एड्वो० अजय सेठ, एड्वो० आरुष सोनी, एड्वो० पुनीत वर्मा, एड्वो० प्रमोद सोनी, एड्वो० राजकुमार सोनी, एडवो० सुमेन्द्र वर्मा, एडवो० राजकुमार वर्मा, लाल बाबू शाह, शम्भु सोनी, श्रीमती अंजू सोनी, एड्वो० निर्मला वर्मा, श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती रागिनी हितैषी, श्रीमती रागिनी सेठ, एडवो० संगीता रस्तोगी सहित प्रदेश के हरी मोहन सोनी, अजय वर्मा, गिरिजेश वर्मा, अतुल वर्मा, आशीष रस्तोगी, राम जी सोनी, संजीव सोनी, संचित वर्मा अन्य लोगो ने उमाशंकर सोनी जी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।