उप मुख्यमंत्रीश्री मौर्य ने फूलपुर में गैस रिसाव में हुई मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 23 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रयागराज के फूलपुर थानांतर्गत एक गैस रिसाव की घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।

      उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों  को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान  करने की प्रार्थना की है। सरकार  द्वारा दुर्घटना में घायल  लोगों का  उपचार कराने के निर्देश दिए गये हैं।