पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी सीतापुर में वार्षिक निरीक्षण किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा/ संजय सोनकर 

लखनऊ 18 दिसंबर। आज दिनांक 18.12.2020 को पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय अनुभाग लखनऊ के द्वारा थाना जीआरपी सीतापुर में वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणो का संमेलन किया गया। जिसमें अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया गया। आवंटित अपराधियों के बारे जानकारी कर सभी को विशेष निर्देश दिये गए।


थाने के अधिकारी व कर्मचारियों से शस्त्र के खोलने व बन्द करने की कार्यवाही करायी गयी। थाना अभिलेखों की जांच कर अद्यावधिक रखने के लिए निर्देश दिए गए। समस्त कर्मचारियों का संमेलन कर उनकी समस्या की जानकारी ली गयी किसी भी कर्मी द्वारा कोई समस्या नही बतायीं गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरक एवं मेस का निरीक्षण किया गया कुशलता पायी गयी।