पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत परियोजनाओं हेतु धनराशि अवमुक्त - केशव मौर्या

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 25 दिसम्बर। उ0प्र0 शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों की 08 परियोजनाओं हेतु रू0 140.46 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

इन 08 कार्यों में जनपद कुशीनगर में 06 कार्य जंगल सिसवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, सोहरौना सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, नोनिया पट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, मिठहा माफी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य, बेलवा बाबूराम सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य एवं श्यामपट्टी सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य हैं तथा बलियां में 02 कार्य लहसनी सम्पर्क मार्ग का छूटा हुआ भाग (पुल से) का नवनिर्माण कार्य एवं रूपवार भगवानपुर मार्ग से दिलमनपुर सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य शामिल हैं। 

     उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।