नवयुवको की मौत से दुखी व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 21 दिसम्बर। सर्वहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने नव युवको की मौत से दुखी होकर व्यापारियों सहित सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 

       अध्यक्ष राजकुमार ने कहा की सर्वोदय नगर चौराहे के आस पास स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से आये दिन दुर्घटनाए होती रहती है। विगत 19/12/2020 को कार और बाइक की टक्कर में दो नव युवको की मृत्यु हो गयी थी। हांलाकि ऐसी दुर्घटनाएं आये दिन होती रहती है | 

       आज 21/12/2020 को सर्वहित व्यापार मंडल की सर्वोदय नगर इकाई ने सर्वोदय नगर अध्यक्ष आशुतोष पाठक के नेतृत्व में  सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि मेरिडियन स्कूल ,सर्वोदय नगर चौराहे के आस पास जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए, और चौराहे से पहले सांकेतिक चिन्ह लगवाए जाये जिससे दुर्घटनाए न हो |  सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात के दौरान मोहम्मद अफज़ल , राहुल वर्मा , अजय वर्मा, अश्वनी मिश्रा और सनी सिंह भी उपस्थित रहे |