क्राइम : लूट के सोने व चांदी के जेवरात सहित 5 गिरफ्तार

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा / यस के सोनी                                                                                              रायबरेली/ दिनांक 31.7.2020 की सांय थाना लालगंज व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पूरे मगही मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गये।  पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में शातिर अभियुक्त 1.रत्नेश उर्फ सोनू घायल हो गया, जिसे अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 
       उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.07.2020 को सर्राफा व्यापारी से थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा उन पर डंडे से हमला कर सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग छीन लेने के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 376/2020 धारा 394 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। बरामद सोने व चांदी के आभूषण उक्त अभियोग से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त 
1. रत्नेश कुमार उर्फ सोनू निवासी पूरे मेहरबान मजरे बेहटखुर्द थाना भदोखर, जनपद रायबरेली। 
2. छोटू उर्फ श्रीकान्त निवासी बहेरिया का पुरवा निकट आईटीआई रतापुर थाना  मिलएरिया जनपद रायबरेली। 
3. नवनीत उर्फ छोटू निवासी सरदार सिंह का पुरवा मजरे जगतपुर रामगढ़ी थाना, लालगंज जनपद रायबरेली। 
4. लवकुश निवासी जहानपुर कोडर थाना भदोखर जनपद रायबरेली। 
5. विमलेश निवासी सरदार सिंह का पुरवा मजरे जगतपुर रामगढ़ी थाना लालगंज  जनपद रायबरेली।
बरामदगी
1. लूट के 24.50 ग्राम सोने के जेवरात 
2. लूट के चांदी के 02 किलो 196 ग्राम के जेवरात
3. 02 अवैध तमंचे 315 बोर मय जीवित/खोखा कारतूस
4. 01 मोटर साइकिल आदि