वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ, 05 अगस्त। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों ने राम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर दीप जलाकर दीपावली मनाई।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, गोमती नगर आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री संजय कुमार गुप्ता, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष विवेक माहेश्वरी सहित कई पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
आदर्श व्यापार मंडल ने राम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर दीप जलाकर दीपावली मनाई