74 वां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल ने ध्वजारोहण किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ, 15 अगस्त। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन्होंने एक ऐेसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंण्डता पूरे संसार का आईना बने।
      राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि शांति और अंहिसा इस लोकतांत्रिक देश का हथियार बने, इसलिए हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए। धार्मिक विविधता वाले देष के प्रत्येक नागरिक को सभी धर्मो का बराबर सम्मान करना चाहिए। आज हमें भारत को अमीर और गरीब के बीच की खाई से आजाद कराने की जरूरत है। आइए, आजादी के इस पावन दिन पर षिक्षा और कौशल के दम पर अंधविष्वास और बेरोजगारी से देश को आजाद करने का संकल्प लें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, मनोज सिंह चौहान, बी0एल0 प्रेमी, एम0ए0 आरिफ, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, हरपाल यादव, रिजवाना, मो0 फारूख, मनोहर मौर्या आदि लोग मौजूद थे।