संविधान के ऊपर यूपी पुलिस ने न्यायपालिका का मजाक उड़ाया है : सुनील सिंह


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ, 10 जुलाई। विकास की हत्या या फर्जी एनकाउंटर पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी पुलिस संविधान के भी ऊपर है आज के प्रकरण में न्यायपालिका का इससे ज्यादा मजाक नहीं उड़ाया जा सकता।
       श्री सिंह ने कहा कि ’विकास की हत्या या फर्जी एनकाउंटर’है। कुछ राज दफन हो जाएंगे। कुछ गुनहगार फिर बच जायेंगे। न्यायपालिका को ताक पर रखकर पुलिस भी हत्याएं ही कर रही है।यह किसके शह और इशारे पर हो रहा है।
’संविधान के ऊपर यूपी पुलिस ने न्यायपालिका का मजाक उड़ाया है’। 
        माननीय उच्च न्ययालय और सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले में दखल देते हुए तत्काल सख्त कार्यवाही करनी चाहिये।