जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी मनोनीत


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश त्रिपाठी के मनोनयन पर श्री त्रिपाठी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन पर किये गये विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए पूरी जी जान से मेहनत करेंगे।
      श्री त्रिपाठी के मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 रमेश कुमार शुक्ल, निवर्तमान अध्यक्ष गौरव चैधरी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, दिलप्रीत सिंह डीपी आदि नेताओं ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेंस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार व्यक्त किया है।