सर्वहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त के समक्ष सेनेटाइजेशन न होने का मुद्दा उठाया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 जून। सर्वहित व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ व्यापारी नेता अफज़ल अहमद के नेतृत्व में शनिवार को नगर आयुक्त नगर निगम, लखनऊ से मुलाकात कर लखनऊ की बाज़ारों का सुचारू रूप से सेनेटाइजेशन न होने का मुद्दा उठाया।           व्यापारी नेता राहुल वर्मा ने कहा  कि जिलाधिकारी महोदय की व्यापारियों के साथ मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि मार्केटो में एक दिन की साप्ताहिक बंदी होगी, उसी दिन बाज़ारों के सेनेटाइजेशन का कार्य नगर निगम और व्यापार मंडल के सयहोग से कराया जायेगा, लेकिन नगर निगम द्वारा मार्केटो के सेनेटाइजेशन का कार्य सुचारू रूप से नहीं कराया जा रहा है| जिससे व्यापारियों में रोष है| आशुतोष पाठक ने बताया कि जब नगर निगम अधिकारीयों को मार्किट सेनेटाइजेशन करने के लिए फ़ोन किया जाता है तो अधिकारी टैंकरों की कमी की बात कह कर अपना पल्ला झाड लेते है| ऐसे में व्यापारी क्या करे|
      सर्राफा व्यापारी अजय वर्मा ने सुझाव दिया कि साप्ताहिक बंदी के तहत ट्रांसगोमती की सभी मार्केट एक ही दिन बंद होती है, नगर निगम द्वारा एक ही दिन में सभी मार्केटो के सेनेटाइजेशन का कार्य करा पाना मुमकिन नहीं है, इसलिए नगर निगम द्वारा एक सूचि बना कर प्रकाशित की जाए कि किस दिन किस क्षेत्र की मार्किट का सेनेटाइजेशन किया जायेगा, उसी के तहत क्षेत्रीय व्यापार मंडल अपनी मार्केट बंदी कर लेंगे |  
       इस मौके पर, अजय वर्मा, अश्वनी मिश्रा, अनिल सिंह, गुफरान अहमद, सनी सिंह आदि मौजूद रहे |