लेह-लद्दाख में जोखिम उठा कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पत्रकारों को बधाई - अखिलेश यादव


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 जून। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गलवान घाटी की स्थिति के बारे में लेह-लद्दाख के कुछ पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। जोखिम उठा कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पत्रकारों को श्री यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय फौज का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय जवानों के साथ सारा देश है। जवानों के साथ किसान भी खड़े हैं।
    अखिलेश यादव ने स्थानीय गाइड से भी बात की। घाटी के ऊपर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी। भीषण ठण्ड में भारत के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिनरात खड़े हैं। मोर्चे पर वे वीरता पूर्वक डटे हुए हैं। श्री अखिलेश यादव को स्थानीय गाइड सहित अन्य सभी लोगों ने अगली बार वहां आने का निमंत्रण दिया।
    श्री यादव ने कहा कि भारत को दीर्घकालिक रणनीति बनानी चाहिए। भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए।