अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर ‘हमारी आशा’ कार्यक्रम किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 20 जून। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘हमारी आशा’ कार्यक्रम किया।  जिसमें आशा बहुओं को सम्मानित करते हुए ममता चौधरी अध्यक्ष प्रदेश महिला कंाग्रेस मध्य जोन ने आशा बहुओं की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होने कोरोना जैसी महामारी के वक्त भी पूरे ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभाया और घर-घर जाकर सबको जागरूक करने का कार्य किया।



         उन्होने कहा कि भारत-चीन संकट में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के दुःखद समाचार की वजह से राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया है, और शहीदों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
         कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती आरती बाजपेयी, लता द्विवेदी, संगीता सिंह, मधु मिश्रा, राम कुमारी, मसूरी यादव आदि महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।