शब ए बारात पर घर में ही ईसाल स़वाब करें और किसी मस्जिद में जमा होने कोशिश न करें - मौलाना मोहम्मद शौकत कासमी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
सीतापुर 8 अप्रैल। कोरोना वायरस वायरस बीमारी से जूझते प्रदेश में शहर सीतापुर के ईदगाह के इमाम  मौलाना मोहम्मद शौकत कासमी ने शब-ए-बरात के अवसर पर सीतापुर ज़िला के मुसलमानों से अपील की है कि -  14 शाबान 1441 ( 9 अप्रैल 2020 ) दिन जुमा को शब-ए-बरात के मौके पर अपने घरों में रहें, बाहर न निकलें और न ही किसी मस्जिद में जमा होने की कोशिश करें। साथ ही अपने घरों पर रहते हुए नमाज़ व इबादत, तौबा व इस्तिग़्फ़ार  का और कुछ यह औराद व वज़ाइफ़ कि एहतिमाम करें, क़ब्रिस्तान न‌ जाएं घर से ही ईसाल स़वाब करें।
1 सलातु तस्बीह की चार रक‌अत पढ़ें।
2 सला तुत तौबा व सला तुल हाजत की दो दो रक‌अत पढ़ें।
3 घर में घर के सारे लोग मिलकर ग्यारह हज़ार मर्तबा आयत ए करीमा पढ़ें। "ला इलाह इल्ला अंता सुब्हानक इन्नी कुंतुम् मिनज़् ज़ालिमीन"
*لَا إِلَهَ إِلَّا أَنْتَ سُبْحَانَكَ إِنِّي كُنْتُ مِنَ الظَّالِمِينَ*
4 तीन तस्बीह तीसरा कल्‌मा, तीन तस्बीह दुरूद शरीफ़, तीन तस्बीह इस्तिग़्फ़ार की पढ़ें।
5 तहज्जुद की नमाज़ पढ़ें।
6 अल्ल्लाह त‌आला के सामने खूब रो रो कर अपने लिए, अपने घर वालों के लिए, पूरे मुल्क के लिए और तमाम इन्सानों के लिए ख़ुसूसं कोरोनावायरस से पूरे मुल्क से ख़ात्‌मा और हिफ़ाज़त की दुआ करें - "अल्लाह त‌आला हमारे हिन्दुस्तान को कोरोनावायरस से महफ़ूज़ फ़रमाए।' आमीन।                                                                                 - ओबैद अंसारी।