जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रही लखनऊ सहित प्रदेश की सभी बाजारें - संजय गुप्ता

 



- प्रदेशभर में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने शाम 5:00 बजे 15 मिनट तक तालियां बजाकर आपदा सेवा में लगे हुए लोगों का उत्साहवर्धन कर धन्यवाद ज्ञापित किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 मार्च। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कानपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा, बाराबंकी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सीतापुर के जिला अध्यक्ष गोपाल टंडन, इटावा के जिला प्रभारी विवेक वर्मा, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष महेश पुरी ने बताया जनता कर्फ्यू के दौरान प्रदेश के सभी जिलों की बाजारे पूरी तरह से बंद रहीं।
       व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा  सोशल डिस्टेंस मेंटेन करके करोना वायरस से प्रभावी एवं बेहतर तरीके  से लड़ा जा सकता है, तथा करोना के बढ़ते प्रभाव को रोकते हुए लोगों को सुरक्षित रखना आसान होगा।
       प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने अपने घरों से शाम 5:00 बजे 5 मिनट तक परिवार के साथ  तालियां बजाकर आपदा सेवा के कार्यों में लगे लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।