वेबवार्ता/अमित वर्मा
मथुरा/ थाना राया पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कलेक्ट्रेट पैट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी सुनील उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना राया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2020 धारा 394/302/411/120बी भादवि व मु0अ0सं0 27/2020 धारा 307 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना राया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील उर्फ छोटू निवासी नगला उदय सिंह थाना बल्देव जनपद मथुरा।
बरामदगी
1. लूट के सोने-चांदी के जेवरात(सोने का मंगल सूत्र, 01 जोडी कुन्डल, 02 अंगूठी, चांदी की हाफ कोंधनी पैन्डल वाली, 01 जोड़ी पायल, 04 जोडी तोडियां आदि)
2. 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जीवित कारतूस
क्राइम : लूट के सोने-चांदी के जेवरात के साथ इनामी अपराधी गिरफ्तार