उमेश चंद्र सनवाल अध्यक्ष बने खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मण्डल के


- खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न।


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। काफी जद्दोजहद के बाद अंततोगत्वा खुर्रमनगर,लखनऊ में खुर्रमनगर आदर्श व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र सनवाल विजयी घोषित हुए



       खुर्रम नगर के व्यापारियों की समस्याओं के निदान व संगठन को मजबूती हेतु काफी समय से चुनाव की मांग चल रही थी। विगत दिवस शशीकान्त शर्मा सहित केंद्रीय कमेटी के 5 सदस्यीय चुनाव अधिकारियों के दल ने खुर्रमनगर गेस्ट हॉउस में 42 सदस्यीय कार्यकारणी के गठन हेतु मतदान कराया। कार्यकारणी चुनाव में कुल 41 वोट पड़े। मतदान में अध्यक्ष पद के लिए 41 वोट पड़े। 22 वोट से उमेश सनवाल विजयी घोषित हुए। 19 वोट पाकर सर्वेश मिश्रा उपविजेता घोषित किये गए।
      आदर्श व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की खुर्रम नगर के व्यापारियों की समस्याओं के निदान व संगठन को मजबूती हेतु चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर विजयी उमेश सनवाल ने व्यापारिक समस्याओं का निराकरण करने का वादा किया, और शीघ्र ही शेष कार्यकारिणी के गठन का वादा किया। खुर्रम नगर के व्यापारियों की ओर से विजयी उमेश चंद्र सनवाल को हार माला पहनाकर बधाई दी गई, व मिठाई बांटी गई।