स्वतंत्र देव एवं बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री जोखू प्रसाद तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी प्रेस क्लब के सचिव श्री जोखू प्रसाद तिवारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री जोखू प्रसाद तिवारी जी का व्यक्तित्व बेहद सरल, सहज व मृदुभाषी था। भगवान से प्रार्थना कि स्व. श्री जोखू प्रसाद तिवारी जी की आत्मा को शांन्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा इस दुःखद घड़ी में स्व.  श्री जोखू प्रसाद तिवारी के परिवार के साथ है।