सीएए का सत्य लेकर भाजपा 5 जनवरी को राष्ट्रव्यापी जनता के बीच जाएगी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अमित वर्मा 
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का सत्य लेकर जनता के बीच में पहुंचेगी और कांग्रेस व सपा सहित विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ, फरेब और भ्रम को बेनकाब करेगी। पार्टी राष्ट्र व्यापी अभियान चलाकर प्रत्येक जिले में संपर्क एवं गोष्ठियों के माध्यम से सीएए के सत्य को तथ्यों के साथ जनता के दरबार में प्रस्तुत करेगी। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व 5 जनवरी को एक साथ राज्य मुख्यालयों व जिला मुख्यालयों पर महासंपर्क अभियान को अग्रसारित करके सीएए पर मोदी सरकार का पक्ष रखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह 5 जनवरी को नई दिल्ली में महासंपर्क अभियान का नेतृत्व करते हुए जनसंपर्क करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में महासंपर्क अभियान का नेतृत्व करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बरेली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल गौतमबुद्ध नगर में नागरिकता संशोधन कानून का सत्य लेकर जनता के बीच पहुंचेगें। 
महासंपर्क अभियान प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई व अभियान के सहप्रभारी प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रत्येक जिले में जन-जन तक पहुंचकर जनसंपर्क व गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करेगी तथा विपक्ष द्वारा देश में फैलाए गए हिंसा व वैमनस्य का भी जवाब जनसंपर्क एवं गोष्ठियों के माध्यम से देगी। 
श्री विश्नोई ने बताया कि 5 जनवरी को महासंपर्क अभियान के तहत भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मेरठ, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान वाराणसी, मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर, संजीव वालियान मुजफ्फरनगर, प्रहलाद पटेल झांसी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद व डा. दिनेश शर्मा आगरा में महासंपर्क अभियान का नेतृत्व करेंगे।
श्री विश्नोई बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह मथुरा, सुरेश राणा अलीगढ़, लक्ष्मीनारायण चैधरी बदायूं, सुरेश खन्ना कानपुर, दारा सिंह चैहान बाराबंकी, चेतन चैहान बलरामपुर, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, ब्रजेश पाठक अयोध्या, जय प्रताप सिंह सुलतानपुर, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में महासंपर्क अभियान का नेतृत्व करेंगे। 
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर रायबरेली, राकेश त्रिवेदी कौशाम्बी, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल मैनपुरी, नवाब सिंह नागर सहारनपुर, लक्ष्मण आचार्य मिरजापुर, रंजना उपाध्याय ललितपुर, पद्म सिंह चैधरी लखीमपुर, सुधीर हलवासिया अम्बेडकरनगर, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला फिरोजाबाद, विजय बहादुर पाठक श्री बंसल के साथ गौतमबुद्धनगर, विद्यासागर सोनकर उन्नाव, सलिल विश्नोई प्रयागराज, पंकज सिंह महराजगंज, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, देवेन्द्र सिंह चैधरी शामली, देवेश कोरी चित्रकूट, अंजुला माहौर हाथरस, कौशलेन्द्र पटेल जौनपुर, शंकर गिरी सोनभद्र, कामेश्वर सिंह आजमगढ, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष मनीष कपूर चन्दौली में महासंपर्क अभियान के तहत नागरिकता संशोधन कानून की वास्तविकता लेकर जनता के दरबार में पहुंचेगे। 
प्रदेश सरकार के मंत्री विजय कश्यप अमरोहा, कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर, धर्म सिंह सैनी बागपत, अशोक कटारिया बुलन्दशहर, अनिल शर्मा कासगंज, लाखन सिंह राजपूत औरैया, रवीन्द्र जायसवाल हमीरपुर, श्रीमती नीलिमा कटियार जालौन, रणवेन्द्र सिंह धुन्नी श्रावस्ती, आनन्द स्वरूप शुक्ला गाजीपुर, नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़, जय प्रकाश निषाद भदोही, मोहसिन रजा अमेठी, सुरेश पासी मऊ तथा संासद राजेन्द्र अग्रवाल हापुड़, सुरेन्द्र नागर संभल, अरूण सागर शाहजहांपुर, देवेन्द्र सिंह भोले कानपुर देहात, रामशंकर कठेरिया इटावा, सुब्रत पाठक कन्नौज, आरके पटेल बांदा, पुष्पेन्द्र चन्देल महोबा, राजेश वर्मा सीतापुर, शिव प्रताप शुक्ला संतकबीरनगर, जगदम्बिका पाल सिद्धार्थनगर, वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी नड्डा जी के साथ गाजियाबाद, मानवेन्द्र सिंह फर्रूखाबाद, सुरेश तिवारी हरदोई तथा जिला प्रभारी पूरन लाल लोधी पीलीभीत में महासंपर्क अभियान का नेतृत्व करेंगे।