राष्ट्र सेविका समिति द्वारा सामूहिक तौर पर मकर संक्रांति उत्सव मनाया

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। राष्ट्र सेविका समिति आरएसएस द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर में सामूहिक तौर पर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि के राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह-कार्यवाहिका चित्रा ताई ने दीप प्रज्वलित करके किया। चित्रा ताई ने कहा कि मकर संक्रांति हम इसलिए मनाते है क्योंकि आज के दिन सूर्य उत्तरायण होता है सूर्य के कारण ही हमारा जीवन है,उत्तरायण का सूर्य सभी को ऊष्मा प्रदान करता है।उन्नति बैभव,स्वास्थ्य, समृद्धि के साथ जीवन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। सूर्य हमे ऊर्जा देता है,और इसकी ऊर्जा से जीवन प्रकाशित होता है।



बौद्धिक वक्ता महिला समन्वयक डॉ मंजू द्विवेदी ने कहा कि काशी से महिला क्रांति आवाज जरूर उठनी चाहिए क्योंकि काशी की आवाज विश्व के साथ-साथ ईश्वर तक जाती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता खत्री हितकारिणी सभा की सचिव श्रीमती नीति कपूर जी ने की। कार्यक्रम का संचालन मधु पाठक ने किया। समिति की प्रार्थना नेहा दुबे ने की व वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति पायल लक्ष्मी सोनी ने किया।
        आयोजन में डॉ. पद्मजा मेहता, अनुप्रिया, अनुभा, चारुशीला, माधवी तिवारी, नेहा दुबे, वैदेही सिंह, अनु पटेल, निशा सिंह, मंजू निगम, मालती मणि, पल्लवी शर्मा, आरती शर्मा, पूनम सिंह, अरुण लता, संतोष पांडेय, रंभा ओझा, राज लक्ष्मी नंदिनी, पूनम द्विवेदी, प्रियंका सिंह, शीला, दुर्गा पांडेय, शशि दुबे, सौम्या श्रीवास्तव, महिमा राय, लिली, पूनम निर्मला पांडेया चौधरी, आरती शर्मा की उपस्थिति रही।