- राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की प्रक्रिया शुरू
- संगठन के वेटरर्न लीडर्स का भी सम्मानित हुए।
वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 जनवरी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय आम सभा के दूसरे दिन आज सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बैठे। देश के कोने-कोने से आए हुए प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे और संगठन में या विकास अधिकारी साथी के साथ में जो उसकी नौकरी की समस्याएं हैं उन समस्याओं के बारे में अपनी चर्चा की कि उन को कैसे दूर किया जा सकता है। उसके बारे में और बेहतर कैसे किया जा सकता है, इसके बारे में अपने अपने सुझाव दिए। तत्पश्चात उन सब को केंद्रीय कार्यकारिणी ने अपने विचारों में समाहित किया ।
तत्पश्चात राष्ट्रीय महासचिव ने सदस्यों द्वारा प्राप्त विचारों, शंकाओं का समाधान करते हुए अपने उद्बोधन में सर्विस रूल, टर्मिनेशन क्लाज, अभिकर्ता नियुक्त, ट्रांसफर पालिसी, व्यसाय का क्रेडिट जैसे अनेकोएक मुद्दों पर उत्तर दिया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन जब तक मजबूत नहीं रहेगा, तब तक हम अपने इच्छित लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकते हैं। संगठन के प्रत्येक इकाई को अपने निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करना पड़ेगा, चाहे वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी हो, चाहे वह क्षेत्रीय कार्यकारिणी हो और चाहे मंडली कार्यकारिणी हो और यहां तक शाखा स्तर को भी उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन अत्यंत मजबूत है और बहुत ही प्रभावशाली ढंग से कार्य कर रहा है।
कार्यकारिणी द्वारा संगठन के वेटरर्न लीडर्स का सम्मान किया गया जिसमें आनंद त्यागी पूर्व अध्यक्ष मिहर लोखंडवाला और नागेश पूर्व अध्यक्ष सहित तमाम अन्य वेटरन लीडर और पूर्व पदाधिकारियों का मंच द्वारा सम्मान किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष / महासचिव/मण्डल अध्यक्ष सचिव/ मण्डलीय कार्यकारिणी/ सभी वोलेंटियर्स को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय महासचिव द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो देर रात तक पूरी होगी।