नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर झूठ व भ्रम के खिलाफ आज से पूरे प्रदेश में भाजपा का संपर्क अभियान शुरू

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 01 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम के खिलाफ आज से पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा पूर्व में घोषित जन-जागरण अभियान के तहत आज पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में आमजन के घरों पर पहुंचकर उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के सच को बताया। पार्टी के मोर्चाे, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी जन-जागरण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डाक्टर, अधिवक्ता, प्रोेफेसर, अध्यापक व सेवानिवृत अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य जनों से संपर्क संवाद कर उन्हें सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बोले जा रहे झूठ और भ्रम से अवगत कराते हुए बताया गया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर कांग्रेस, समाजवादी व अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पर्दाफाश पार्टी कार्यकर्ता आज से शुरू किये गये जन-जागरण अभियान के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवहन किया कि वे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पार्टी द्वारा शुरू किये गये जन-जागरण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे  झूठ व भ्रम से जनता को अवगत कराते हुए सीएए के सच को बताये।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अनुसूचित मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के बैठक में जन-जागरण अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग में सीएए को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करते हुए इस कानून के सच को बताने के लिए मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी संगठन की योजनानुसार लगातार प्रभावी ढंग से जन-जागरण अभियान अपनी सहभागिता करें।
 जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी 50 से अधिक स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता की जा चुकी है। आज भी प्रदेश में कई स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज से प्रारम्भ हुआ संपर्क अभियान 5 जनवरी तक चलेगा। श्री शुक्ल ने बताया कि पार्टी संगठन की योजना है कि प्रदेश मंे लगभग 1 लाख गांवो और 50 लाख परिवारों तक पहुंचकर जनता सीएए का सच बताते हुए इस कानून को लेकर विपक्षी दलों के झूठ व भ्रम को दूर किया जाये।