क्राइम : 05-05 हजार के 03 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अमित वर्मा
कानपुर देहात- दिनांक 05.01.2020 की सांय थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर झीझक तिराहा कस्बा रसूलाबाद पर घेराबंदी कर 05-05 हजार रू0 के 03 पुरसकार घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। 
 उल्लखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना रसूलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 622/2019 धारा 3(1)गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 05-05 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. योगेन्द्र निवासी बैरगरा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात। 
2. बाबूलाल निवासी बैरगना थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात। 
3. सरवन निवासी बैरगरा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात।