स्वतंत्र देव सिंह कल उन्नाव में

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 23 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष दीक्षित के अनुसार अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 24 दिसम्बर को सुबह 10ः45 बजे नवाबगंज, उन्नाव में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में नवनिर्मित पुस्तकालय, वाचनालय एवं मूर्ति का अनावरण करेगें। 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सायं 4 बजे अटल स्वास्थ्य मेला सम्मान एवं समापन समारोह कालीचरण महाविद्यालय, हरदोई रोड, लखनऊ में सहभागिता करेंगे।