क्राइम : 01 करोड रू0 कीमत की 63 किलो नाजायज अफीम बरामद

वेबवार्ता/अमित वर्मा 
गौतमबुद्धनगर- थाना बीटा 2 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चूहडपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर अरूण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछतांछ के आधार पर एक अन्य अभियुक्त सतीश को नट मढैया गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य अभियुक्त फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।      इस सम्बन्ध मंे थाना बीटा 2 पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अरूण निवासी गांव जोरीखार थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा झारखंड। 
2. सतीश निवासी ग्राम इस्माईलाबाद थाना इस्माईलाबाद जनपद कुरूक्षेत्र हरियाणा। 
बरामदगी
1. 25 लाख रू0 नगद
2. लगभग 01 करोड रू0 कीमत की 63 किलो नाजायज अफीम
3. घटना में प्रयुक्त 01 कार