वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 दिसम्बर। अ0भा0 कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं सेवादल के प्रदेश प्रभारी रहे सुनील श्रीवास्तव, 63 वर्षीय, जनपद रायबरेली की लम्बी बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि स्व0 श्रीवास्तव रायबरेली संसदीय क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 श्रीवास्तव ने पार्टी संगठन की जो सेवा की है उसे कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निधन पर अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त किया