वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ दिसंबर। जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में देश के किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन को किसान दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया | सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान मन्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया | कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ जितेन्द्र सिंह ने किया | प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो.के.के.त्रिपाठी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन खुली किताब रहा | उन्होंने हमेशा किसानों मजदूरों कि लड़ाई सड़क से लेकर संसद लड़ी है | उनका मानना है कि भारत कि खुशहाली का रास्ता गांवों और खेतों से होकर गुजरता है | लेकिन प्रदेश से लेकर देश कि सरकारों ने किसानों, मजदूरों के साथ धोखा किया | आज किसान बदहाली का जीवन जी रहा है खेती घाटे का सौदा हो चुकी है | किसान आत्महत्या कर रहे है खेती गाँवों से किसानों का पलायन बढ़ता जा रहा है | गाँव व शहर के बीच बढ़ती आर्थिक सामाजिक विसमताएं आज भी उनकी राजनैतिक विचारों की प्रासंगिकता को जीवन्त बनाये हुए है