डी0जी0पी0 ने कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में भावी चुनौतियों के दृष्टिगत ब्रीफिंग की


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 24 दिसम्बर। ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ स्थित सभागार में कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में भावी चुनौतियों के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक, कानून-व्यवस्था सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ कानून-व्यवस्था एवं सुदृढ़ व समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये:-
ऽ ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस कर्मियों को ड्यटी प्वाइंट पर समय से पहुंचे।
ऽ सुरक्षा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर गहनता से ब्रीफिंग की जाय।
ऽ वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पूर्ण सतर्कता बरती जाय। अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय।
ऽ ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्क एवं सक्रिय रहते हुये पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी का प्रदर्शन उत्कृष्ट श्रेणी का रहे।
ऽ सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुये लगातार निगरानी की जाय।