लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मायावती देश में 17वीं लोकसभा के हो रहे आमचुनाव में अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत दिनांक 2 अप्रैल 2019 को ओडिसा राज्य से की थी।
आज दिनांक 06 अप्रैल 2019 को उत्तराखण्ड की दो रैलियों के बाद कल बी.एस.पी.-सपा-आर.एल.डी. की पहली संयुक्त रैली को कल दिनांक 7 अप्रैल 2019, दिन रविवार को सहारनपुर जिले के देवबन्द में सम्बोधित करेंगी।
देवबन्द की यह रैली जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के पास आयोजित की गई है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर हो रहे आमचुनाव में बी.एस.पी.-समाजवादी पार्टी व आर.एल.डी. पहली बार गठबन्धन के आधार पर काफी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ रही है। मायावती अपने चुनावी अभियान के तहत अब तक उड़ीसा, आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र राज्य मंे चुनावी कार्यक्रम कर चुकी हैं।