हाइवे बाईपास के निकट मिला अज्ञात महिला का शव

लालगंज रायबरेली। सेमरपहा हाइवे बाईपास के निकट एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सेमरपहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिह ने लालगंज पुलिस को शव मिलने के बाबत सूचना दी है। ग्रामीणो की माने तो महिला अर्धविक्षिप्त टाइप की थी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जाती है। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को पहचान के लिये 72 घंटे सुरक्षित रखा जायेगा।