देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं ........ दिनेश शर्मा
जौनपुर। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने जौनपुर व मछलीशहर की विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  सपा, बसपा, कांग्रेस, माकपा सहित सभी  विरोधी दलों पर आपस में मिलीभगत  का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दल अलग अलग नहीं हैं तथा सभी के लिए मुख्य प्रतिद्वन्दी भाजपा है। सपा बसपा व कांग्रेस सभी दिखावे के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह से चुनाव लडते हैं। तीनो असलियत में यह देख लेते हैं कि किस दल का प्रत्याशी मुख्य लडाई में हैं। बाकी दल फिर अपने प्रत्याशी ऐसे लडाते हैं जो भाजपा का वोट काटे, इस प्रकार एक दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के झांसे में नहीं आना है। शत्रुघन सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे पटना साहिब से कांग्रेस के प्रत्याशी है पर लखनऊ में अखिलेश को अगला प्रधानमंत्री बताते हैं तथा सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हैं। इसी प्रकार सपा बसपा अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस आजमगढ, मैनपुरी व कन्नौज में सपा की मदद कर रही है।