भाजपा की आगामी जनसभाएं

 

वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा

 लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के प्रचारकों के कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है :-


              उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां फूलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती केशरी पटेल व इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

                भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विनय कटियार 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे बड़ा मैदान, बलरामपुर में श्रावस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा की नामाकंन सभा को संबोधित करेंगे। तथा दोपहर 01 बजे सालपुर बाजार, गोण्डा में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।