लखनऊ 09 अप्रैल 2019। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में लालगंज से भाजपा के पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, प्रमोद कुमार यादव, अजीत यादव, उन्नाव के पूर्व विधायक स्व0 नत्थू सिंह के पुत्र जयबिन्द सिंह, पूर्वमंत्री सच्चिदानंद बाजपेयी के पुत्र सुभेन्द्र बाजपेयी तथा फर्रूखाबाद से प्रसपा के जिलाध्यक्ष डाॅ0 जितेन्द्र सिंह ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में अशोक सिंह कुशवाहा के नेतृृत्व में देवरिया जिले के पुष्पेन्द्र वर्मा ‘पंकज‘, (पूर्व प्रत्याशी देवरिया) और मु0 मैनुद्दीन चांद भाई (निषाद पार्टी) एवं मेराज अहमद आजाद (असिस्टेंट प्रोफेसर) समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सुहेलदेव जनता पार्टी और सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन और सहयोग करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह सदस्य विधानपरिषद और पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी उपस्थित रहे।